{"_id":"68d6ab0e0c5d8d087b0bbd77","slug":"video-trade-board-protested-regarding-drain-construction-video-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण को लेकर व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण को लेकर व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन, VIDEO
अनपरा में महावीर चौक पर बन रहे नाली के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापार मंडल के नेतृत्व में दुकानें बंद कर व्यापारी धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि महावीर चौक पर नगर पंचायत का ठेकेदार मनमानी कर रहा है। पुरानी नाली को छोड़कर उसके आगे खाली पड़ी भूमि पर नाली के लिए गड्ढा खोदकर निर्माण शुरू कर दिया है, जो गलत है। पुरानी नाली से निर्माण शुरू करना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल सहित स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की गई है। बावजूद इस तरह जबरन नाली निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान व्यापारियों ने महावीर चौक पर नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया, अनिल मित्तल, राजेश सोनी, घनश्याम गट्टानी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।