फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salaries of CHO and DPM withheld due to sluggishness in generating Ayushman cards.

Sonebhadra News: आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती पर सीएचओ और डीपीएम का वेतन रोका

Wed, 02 Sep 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Salaries of CHO and DPM withheld due to sluggishness in generating Ayushman cards.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी ने जिले के सभी सीएचसी की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सीएचसी दुद्धी की प्रगति धीमी मिलने पर संबंधित सीएचओ और डीपीएम के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अपेक्षित सुधार नहीं होने पर अगले माह एमओआईसी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी चिकित्सा अधीक्षकों (एमओआईसी) को सीएचसी पर संसाधनों की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा और आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में सैम-मैम श्रेणी के बच्चों को भर्ती कराने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि अति दुर्बल बच्चों का समय से उपचार हो सके। सीडीओ ने ऐसी आशाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जिनके क्षेत्र में अब तक एक भी प्रसव अस्पताल में नहीं कराया है। आयुष्मान कार्ड की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएचसी में सफाई कर्मियों की लापरवाही मिलने पर एजेंसी को सूचना देकर उन्हें तत्काल हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया कि आरबीएसके की टीमें नियमित रूप से आशा और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करें। बैठक में सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, डीपीआरओ नमिता शरण, डीआईओएस जयराम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed