फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Outpost in-charge accused of misconduct; CO's office besieged.

Sonebhadra News: चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप सीओ कार्यालय का किया घेराव

Wed, 02 Sep 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge accused of misconduct; CO's office besieged.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुद्धी। अमवार चौकी पुलिस पर भूमि विवाद की शिकायत की जांच के दौरान आदिवासी ग्रामीणों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। मामले को लेकर बुधवार को आदिवासी समाज के लोगों ने सीओ कार्यालय का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ विनय प्रभाकर साहनी को ज्ञापन सौंपा गया।

बघाडू निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबूलाल गोंड ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर दर्ज भूमि विवाद की शिकायत के समझौते के लिए अमवार चौकी इंचार्ज ने फोन कर उन्हें बुलाया था। आरोप है कि चौकी पहुंचने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मरकाम ने आरोप लगाया कि जांच के लिए बघाडू गांव के रामदयाल, मानती देवी, रामजीत, राधेश्याम, इंद्रावती, रामरतन, सुशीला देवी, पार्वती, रजनी और सत्यवंती देवी समेत अन्य ग्रामीणों को बुलाया गया था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। आक्रोशित लोगों ने दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल हटाने और मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ ने ज्ञापन लेकर लोगों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि चौकी इंचार्ज की ओर से बताया गया कि ग्रामीणों ने भी उनके साथ अभद्रता की। ज्ञापन लेकर स्थिति को शांत कराया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed