{"_id":"6a9c3de38da52cea290b560d","slug":"video-sp-reaches-up-mp-border-reviews-security-arrangements-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी बॉर्डर पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा का लिया जायजा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी बॉर्डर पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा का लिया जायजा; VIDEO
एसपी अभिषेक वर्मा ने शनिवार की देर शाम अनपरा थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होने थाना परिसर और चौकी का निरीक्षण किया। यहां की साफ-सफाई व्यवस्था देखी, सभी रजिस्टर और फाइलों की जांच की। साथ ही सभी को आवश्यक निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम रेणुसागर चौकी पहुंचे। चौकी का निरीक्षण करने के पश्चात उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बार्डर स्थित दुल्लापाथर में चौकी निर्माण के लिए चिन्हित जगह का अवलोकन किया। तत्पश्चात अनपरा थाने पहुंचे। यहां उन्होने थाना परिसर में सिपाहियों के लिए बैरक, मेस, मिशन शक्ति केंद्र व भवन का निरीक्षण किया। तत्पश्चात सभी कार्यालय के सभी रजिस्टर की जांच की। साथ ही प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर सभी लंबित विवेचनाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पत्राकारों से बातचीत में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आज थाने का निरीक्षण किया गया है। दुल्लापाथर में नई चौकी बननी है, जिसकी भूमि का अवलोकन किया गया है। अनपरा थाने का भवन काफी जर्जर हो चुका है। परियोजना की भूमि होने के कारण विभाग से कार्य कराने में समस्या आती है। इसके लिए परियोजना से पत्राचार किया जाएगा और पुलिसकर्मीयों के रहने और कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। हाईवे की पटरियों पर वाहनों के लापरवाहीपूर्वक खड़ी होने की शिकायत मिलती है। इस पर स्थानीय पुलिस को हाईवे और पटरियों पर अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।