{"_id":"6a9bea79900c31645d07ff60","slug":"video-moga-mla-gifts-development-projects-worth-rs1-crore-to-ghall-kalan-village-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव घल्लकलां को विधायक ने दी एक करोड़ के विकास प्रोजेक्टों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के गांव घल्लकलां को विधायक ने दी एक करोड़ के विकास प्रोजेक्टों की सौगात
मोगा विधानसभा हलके के गांव घल्लकलां में करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए नए सोसायटी भवन का उद्घाटन मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने किया। इस मौके पर सोसायटी के सदस्य और बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सोसायटी की पुरानी इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी। सोसायटी सदस्यों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि भवन का नवीनीकरण करवाकर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए।सोसायटी सदस्यों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने यह मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाया और भवन के निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये का फंड जारी करवाया। इसके बाद पुरानी इमारत का नवीनीकरण कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सोसायटी भवन तैयार किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा हलके के लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।नए भवन के मिलने से सोसायटी सदस्यों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सदस्यों ने विधायक और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि नए भवन से सोसायटी के कामकाज को बेहतर ढंग से चलाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर गांव घल्लकलां को कुल एक करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की सौगात दी गई। इनमें 50 लाख रुपये की लागत से तैयार सोसायटी भवन, 30 लाख रुपये की लागत के ट्रैक्टर व अन्य सामान तथा 20 लाख रुपये के कृषि उपकरण शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।