फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CISF conducted a fire safety awareness campaign

Sonebhadra News: सीआईएसएफ ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
CISF conducted a fire safety awareness campaign
ओबरा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलातेसीआईएसएफ अग्निशमन शाखा के जवान।स्रोत स्वयं - फोटो : ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
ओबरा। आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ की उप-कमांडेंट सदाराम यादव के निर्देशन में अग्निशमन शाखा इकाई की ओर से रिलायंस स्मार्ट बाजार एवं रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में शनिवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सीआईएसएफ अग्नि शाखा की आरे से दोनों प्रतिष्ठान के कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को दीपावली के दौरान आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले आवश्यक कदम, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान में रिलायंस स्मार्ट बाजार के 45 कर्मचारी एवं रिलायंस ट्रेंड्स मॉल के 20 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान निरीक्षक अग्नि हुपेंद्र कुमार, उप निरीक्षक अग्नि अमित कुमार चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक राकेश जी श्रीवास, देवेन्द्र कुमार, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed