{"_id":"6aeb16f04f1edaa34909917b","slug":"video-sp-protests-over-dhirendra-shastris-allegedly-controversial-statements-demands-cancellation-of-the-event-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"धीरेन्द्र शास्त्री के कथित विवादित बयानों पर सपा का प्रदर्शन, कार्यक्रम रद्द करने की मांग;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरेन्द्र शास्त्री के कथित विवादित बयानों पर सपा का प्रदर्शन, कार्यक्रम रद्द करने की मांग;video
सोनभद्र। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के कथित विवादित बयानों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामजानकी मंदिर (पन्नूगंज रोड) से स्वर्ण जयंती चौक तक विरोध मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और जिले में प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप
प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के प्रति कथावाचक की कथित अमर्यादित टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित वीडियो सामने आया और अब भगवान श्रीराम के पिता के संबंध में अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात प्रसारित हो रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि सनातन धर्म की बात करने वाले लोग इस मामले पर चुप क्यों हैं। धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
सभा को संबोधित करते हुए सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के बयानों से धार्मिक विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता जताई।
प्रदर्शन में नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, मनीष केडिया, राजनयन केसरी, अनिल विश्वकर्मा, राजेंद्र मौर्य, कमलेश बैगा, जुनैद अंसारी, अरविंद पासवान, गोपाल गुप्ता और प्रकाश केवट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।