{"_id":"6aecb10a6c4880c8c20582eb","slug":"video-sonbhadra-605-kg-of-ganja-cannabis-seized-secret-compartment-had-been-built-inside-ciaz-car-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: ओडिशा से शाहजहांपुर ले जा रहे थे 60.5 किलो गांजा, सियाज कार में बना रखा था गुप्त केबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: ओडिशा से शाहजहांपुर ले जा रहे थे 60.5 किलो गांजा, सियाज कार में बना रखा था गुप्त केबिन
सोनभद्र में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका सामने आया है। तस्करों ने सुजुकी सियाज कार के पिछले हिस्से में गुप्त केबिन बना रखा था। इसमें 43 पैकेटों में 60.5 किलो गांजा छिपाकर ओडिशा के संबलपुर से शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात लोढ़ी में चेकिंग के दौरान कार से गांजा बरामद कर शाहजहांपुर के दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी
एएसपी मुख्यालय मेविश टॉक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रख रही थी। इसी दौरान बुधवार रात करीब पौने नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में गांजे की खेप छिपाकर सोनभद्र के रास्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है।
सूचना पर एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध सुजुकी सियाज कार को रोककर तलाशी ली गई।
गुप्त केबिन में मिले 43 पैकेट
कार के पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाया गया गुप्त केबिन मिला। उसकी तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे 43 पैकेट गांजा बरामद हुए। इनका कुल वजन 60.5 किलोग्राम था। पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
शाहजहांपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान निवासी सीबू अली (24) और जलालाबाद थाना क्षेत्र के लैसना गांव निवासी सत्यम यादव (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। वहां इसकी बिक्री की जानी थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय के लिए चालान कर दिया। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी सीज कर दिया गया है।
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।