Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra 60.5 kg of ganja cannabis seized secret compartment had been built inside Ciaz car

सोनभद्र: ओडिशा से शाहजहांपुर ले जा रहे थे 60.5 किलो गांजा, सियाज कार में बना रखा था गुप्त केबिन

Thu, 05 Nov 2026 10:08 PM IST
Kishan Chaubey किशन चौबे
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:08 PM IST
Sonbhadra 60.5 kg of ganja cannabis seized secret compartment had been built inside Ciaz car
सोनभद्र में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका सामने आया है। तस्करों ने सुजुकी सियाज कार के पिछले हिस्से में गुप्त केबिन बना रखा था। इसमें 43 पैकेटों में 60.5 किलो गांजा छिपाकर ओडिशा के संबलपुर से शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात लोढ़ी में चेकिंग के दौरान कार से गांजा बरामद कर शाहजहांपुर के दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी एएसपी मुख्यालय मेविश टॉक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रख रही थी। इसी दौरान बुधवार रात करीब पौने नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में गांजे की खेप छिपाकर सोनभद्र के रास्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। सूचना पर एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध सुजुकी सियाज कार को रोककर तलाशी ली गई। गुप्त केबिन में मिले 43 पैकेट कार के पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाया गया गुप्त केबिन मिला। उसकी तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे 43 पैकेट गांजा बरामद हुए। इनका कुल वजन 60.5 किलोग्राम था। पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शाहजहांपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान निवासी सीबू अली (24) और जलालाबाद थाना क्षेत्र के लैसना गांव निवासी सत्यम यादव (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। वहां इसकी बिक्री की जानी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय के लिए चालान कर दिया। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी सीज कर दिया गया है। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर: पराली जलाने से प्रदूषित होता है पर्यावरण, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी होती है कम

सोलन: विवेकानंद शिक्षा कुंज में नन्हे-मुन्नों ने काव्य पाठ से बांधा समां, चार वर्गों में विजेता सम्मानित

05 Nov 2026

वीडियो: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 30 कलाकारों ने दी प्रस्तुति

05 Nov 2026

मेरठ: सीसीएसयू में 11 नवंबर से शुरू होगा सात दिवसीय राष्ट्रीय व्यास समारोह, देशभर के संस्कृत विद्वान होंगे शामिल

05 Nov 2026

Meerut: नेपाल के जनकपुर से निकली अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा 14 नवंबर को पहुंचेगी मेरठ, हिमालय संरक्षण का देगी संदेश

05 Nov 2026
विज्ञापन

अजमेर: तबादले के नाम पर एक लाख की ठगी का आरोप, मंत्री का करीबी बताकर मांगी थी मोटी रकम

05 Nov 2026

गोंडा: छात्राओं ने रंगोली, अंत्याक्षरी और नृत्य में दिखाई प्रतिभा, सरजू प्रसाद कन्या कॉलेज बना चैंपियन

05 Nov 2026
विज्ञापन

वाराणसी में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा

05 Nov 2026

वाराणसी नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक

05 Nov 2026

दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की विशेष निगरानी

05 Nov 2026

बिलासपुर में छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेश

05 Nov 2026

संस्कृति संसद में कैलाश मठ के महंत ने व्यक्त किए अपने विचार

05 Nov 2026

ऊना: लोहारली स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

05 Nov 2026

5 जनवरी को शुगर मिलों पर जड़ दिए जाएंगे ताले

05 Nov 2026

अंबाला के गांधी मैदान में अमित शाह का आगमन, वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

05 Nov 2026

कुल्लू: एक राष्ट्र, एक चुनाव पर युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार

05 Nov 2026

नाहन: कबाड़ से जुगाड़कर बच्चों ने बनाए दीपावली के आकर्षक सजावटी सामान

05 Nov 2026

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए आयोजित कैंप में 52 डिजिटल सर्टिफिकेट बनाए

ओल्ड फरीदाबाद के बाजार में खरीदारी को लेकर लगी भीड़

05 Nov 2026

पार्किंग विवाद, सड़कों पर फैला गुस्सा आखिर क्यों बन रहा है नया फ्लैशप्वाइंट

05 Nov 2026

हांसी में गांजा तस्करी के आरोपी की उड़ीसा में आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, CIA-1 के पांच पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

05 Nov 2026

नितिन गडकरी बोले- यूपी में सड़कों पर खर्च होंगे पांच लाख करोड़

05 Nov 2026

गोरखपुर: दिवाली से पहले बाजारों में छाई रौनक

05 Nov 2026

बुलंदशहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रिक्शा चालक का शव

05 Nov 2026

बिलासपुर के चंपा पार्क में सजा महिलाओं के हुनर का बाजार, अचार से ऊनी कपड़ों तक की हो रही बिक्री

05 Nov 2026

चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत जमीदोज: छह लोगों का रेस्क्यू, राहत-बचाव कार्य जारी, देखें रिपोर्ट

05 Nov 2026

चावड़ी बाजार हादसा: अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सीएम रेखा से की शिकायत

05 Nov 2026

शाहजहांपुर: पुलिस ने बरामद किए 201 मोबाइल फोन, पीड़ितों को सौंपे

05 Nov 2026

पीलीभीत: धनतेरस के लिए बाजार हुए गुलजार, कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद

05 Nov 2026

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप

05 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed