Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : Minister Sanjay Nishad in Sonbhadra targeted Akhilesh Yadav and said that SP supremo should not boost the morale of criminals
{"_id":"66faa98045c2d7588e01f815","slug":"video-minister-sanjay-nishad-in-sonbhadra-targeted-akhilesh-yadav-and-said-that-sp-supremo-should-not-boost-the-morale-of-criminals","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना बोले अपराधियों का मनोबल न बढ़ाएं सपा सुप्रीमों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना बोले अपराधियों का मनोबल न बढ़ाएं सपा सुप्रीमों
खबर सोनभद्र से है। प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा सुप्रीमो को अपराधियों का मनोबल न बढ़ाने की सलाह दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता में जाति पूछकर एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। ऐसे बयानों से जाहिर है कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती रही है और उन्हीं के बल पर सरकार चलाती रही।
इन्होने कहा कि सपा सुप्रीमो को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और अपराध होते हैं। बेहतर होगा कि वह जनता को सुख-शांति और खुशहाली प्रदान करने वाले कार्य करें। सपा के पूर्व मंत्री के बयान पर कहा कि भारत भारतीयों का है। यहां रहने वाले हर व्यक्ति को भारतीय संस्कृति का पालन करना चाहिए। बताया कि सोनभद्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए यहां जलाशयों में माता सुकेता के नाम से केज कल्चर का विकास कराया जाएगा। हाईटेक तकनीक से मत्स्य पालन की प्रक्रिया कराई जाएगी। कहा कि पूर्व की सरकारों में दूसरे वर्ग के लोगों ने गलत तरीके से तालाबों का ठेका पाकर मछुआ समाज के अधिकारों को छीना है। इसकी जांच कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।