{"_id":"6aa8d46748777ebb28049c80","slug":"video-24-complaints-resolved-at-sambhav-diwas-in-sonbhadra-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में संभव दिवस में 24 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और सड़क मरम्मत समेत अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों ने शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को भेजकर उनके तत्काल निस्तारण की कार्रवाई कराई।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई (संभव) दिवस आयोजित हुआ। जिसमें नगर पालिका परिषद एवं सभी नगर निकायों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में दो, नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क घुर्मा में दो, चोपन में पांच, ओबरा में चार, रेणुकूट में तीन, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार सभी निकायों में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और सड़क से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को समस्याओं से राहत मिल सके। इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राजेश और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।