{"_id":"6ac665f83142f337ed0700e8","slug":"video-driver-injured-in-collision-between-camper-and-trailer-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैंपर और ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा थानाक्षेत्र के रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग के दुल्लापाथर में बुधवार को कैंपर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से चालक को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया।
रेणुसागर मोड़ निवासी विकास सोनी (35) क्षेत्र के निजी कंपनी में कैंपर चलाता है। बुधवार की शाम औड़ीमोड़ से सिंगरौली की ओर वह कंपनी के काम से जा रहा था। दुल्लापाथर के शिवा फिलिंग स्टेशन के मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कैंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक विकास को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेन्स की मदद से डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। मरीज के अस्पताल पहुंचते ही अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।