{"_id":"6ac6159ac60906f555045426","slug":"video-rishikesh-news-50-of-the-garbage-at-govind-nagar-trenching-ground-has-been-cleared-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोविंद नगर ट्रेंचिंग ग्राउंड का 50 प्रतिशत कूड़ा साफ, बदबू और प्रदूषण से राहत की ओर तीर्थ नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद नगर ट्रेंचिंग ग्राउंड का 50 प्रतिशत कूड़ा साफ, बदबू और प्रदूषण से राहत की ओर तीर्थ नगरी
Renu Saklani
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:19 PM IST
Link Copied
ऋषिकेश गोविंद नगर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा कूड़े के पहाड़ को हटाने की दिशा में चल रहा निस्तारण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन और नगर निगम के लगातार प्रयासों के चलते अब तक साइट से लगभग 50 प्रतिशत कूड़े का सफल निस्तारण कर दिया गया है।
लंबे समय से गोविंद नगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी ट्रेंचिंग ग्राउंड के कूड़े, उठने वाली दुर्गंध और धुएं की समस्या से परेशान थे। नगर निगम द्वारा बायो-माइनिंग और वेस्ट प्रोसेसिंग तकनीकों के जरिए कूड़े के ढेर को छांटकर रिसाइकल और डिस्पोज किया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, कूड़े के निस्तारण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 50 प्रतिशत क्षेत्र साफ होने से आसपास की आबादी को बदबू और मच्छरों के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है। निगम का लक्ष्य है कि शेष बचे 50 प्रतिशत कूड़े को भी तय सीमा के भीतर पूरी तरह निस्तारित कर इस जगह को पूरी तरह साफ और जनहित में उपयोगी बनाया जाए।
स्थानीय निवासियों ने कूड़ा हटने पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही गोविंद नगर ट्रेंचिंग ग्राउंड पूरी तरह कूड़ा मुक्त होकर एक स्वच्छ स्थल के रूप में उभरेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।