{"_id":"6acd24acb82bbc8ed90193e6","slug":"video-aids-control-staff-in-sonbhadra-boycott-work-stage-protest-in-support-of-demands-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन;video
सोनभद्र में नियमितीकरण समेत अन्य लंबित मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर, दुद्धी और चोपन के कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 16 अक्तूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही प्रदेशभर में एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाएं स्थगित कर दी जाएंगी। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।