Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gang involved in trafficking of ganja and heroin for eight years busted three arrested including kingpin two c

सोनभद्र: आठ साल से गांजा-हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार; दो कारें जब्त

Fri, 27 Nov 2026 11:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 11:15 PM IST
सार

आठ साल से गांजा-हेरोइन की तस्करी कर रहे गिरोह के खुलासे के साथ ही मास्टरमाइंड सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 12.50 लाख रुपये का गांजा, 1.20 लाख रुपये की हेरोइन और 24200 रुपये नकद बरामद किए गए।

विज्ञापन
Gang involved in trafficking of ganja and heroin for eight years busted three arrested including kingpin two c
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आठ साल से गांजा-हेरोइन की तस्करी कर रहे गिरोह के खुलासे के साथ ही मास्टरमाइंड सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 12.50 लाख रुपये का गांजा, 1.20 लाख रुपये की हेरोइन और 24200 रुपये नकद बरामद किए गए। तस्करी में जिस बगैर नंबर प्लेट वाली सिल्वर रंग वाली होंडा सिटी और टाटा पंच कार का प्रयोग किया जा रहा था उसे भी बरामद करते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने पुलिस लाइन में कामयाबी का खुलासा किया। बताया कि प्रभारी निरीक्षक एसओजी रामस्वरुप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम बृहस्पतिवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से चुर्क जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में जुटी हुई थी। उसी दौरान चुर्क जाने वाली सड़क पर सहिजन शराब भट्टी के सामने पहुंची तो वहां बगैर नंबर प्लेट वाले दो वाहन संदिग्ध हाल में खड़े मिले। मौके पर मौजूद रॉबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा निवासी मो. उमर उर्फ बब्लू खान, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया (रामगढ़) निवासी अंशू गिरी, जैत निवासी पुष्पराज यादव उर्फ श्याम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि मामला मादक पदार्थों के तस्करी का है।
विज्ञापन



लग्जरी वाहनों से जगह-जगह पहुंचाई जाती थी खेप 
एएसपी के मुताबिक वाहनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से कुल 25 बंडलों में रखा 25 किलो गांजा (अनुमानित बाजारू कीमत 12.50 लाख), छह ग्राम हेरोइन (अनुमानित बाजारू कीमत 1.10 लाख), तीन मोबाइल फोन और गांजा-हेरोइन की खरीद के बाद शेष बचे 24200 रुपये बरामद किए गए। तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की गई। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। पता चला है कि यह गिरोह बाराबंकी से बड़ी मात्रा में हेरोइन लाता था और उसे जिले में जगह-जगह पहुंचाता था। वहां से उसकी संबंधित क्षेत्र में फुटकर बिक्री की जाती थी। बताया कि इसी तरह गांजे की खेप भी लाई जा रही थी। इसे किसके जरिए लाया जाता था और किन-किन तक पहुंचाया जाता था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह के तार कहां तक, किनसे-किनसे जुड़े हैं? इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों का मिला आपराधिक इतिहास 
एएसपी के मुताबिक मो. उमर उर्फ बब्लू की भूमिका इस समय गिरोह के सरगना की है। उसके खिलाफ ओबरा थाने में गैंगस्टर का मामला तो दर्ज पाया ही गया है। चोपन और रॉबर्टसगंज थाने में भी गैंगस्टर और एनडीपीएस के 11 मामले दर्ज पाए गए हैं। वर्ष 2018 से ही उसकी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता भी सामने आई है। अंशू के खिलाफ रॉबर्टसगंज कोतवाली में महज तीन साल के भीतर एनडीपीएस के पांच मामले दर्ज पाए गए हैं। वहीं पुष्पराज के खिलाफ चोपन, रॉबर्टसगंज और घोरावल में एनडीपीएस, गैंगस्टर सहित अन्य मामलों में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं। चोरी के मामलों में भी पूर्व में इस गिरोह के लोगों की संलिप्तता पाई जा चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed