{"_id":"69f8af2c584bce8c4e014f59","slug":"video-activists-of-kisan-naujawan-sangharsh-morcha-staged-a-protest-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। यह सीधे तौर पर लोगों की जेब पर डाका है। उन्होंने मांग किया कि लगाए गए स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए। ज्ञापन में अन्य प्रमुख मांगों में जनपद के श्रमिकों, रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय और मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई। साथ ही गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितताओं में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की भी बात कही गई। मोर्चा ने हर घर नल योजना की सीबीआई जांच कराने और पेयजल संकट को देखते हुए टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को सुधारने और डीएम की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित करने, प्रचंड गर्मी को देखते हुए धंधरौल की घाघर कैनाल और नगवां की नहर को तत्काल खोले जाने की भी मांग की। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बिन्दू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, अमन पासवान, विवेक जाटव, विनय पासवान, सूरज कनौजिया, संजय बियार, नगेंद्र धागर, सोमरू पनिका, विजय पटेल, दिनेश चेरो, सत्यम पांडेय, सूरज, पवन, अजय, बादल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।