{"_id":"6a9bd53115c6a4d91c055adb","slug":"video-video-satapara-ma-15-thana-sa-lpata-yavaka-ka-mal-kakal-kapaugdha-sa-haii-pahacana-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में 15 दिनों से लापता युवक का मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में 15 दिनों से लापता युवक का मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान
हरगांव की ग्राम पंचायत उदनापुर कोरैया के मजरा उदनापुर में शनिवार को खेतों की ओर गए ग्रामीणों को कब्रिस्तान के दक्षिण दिशा में कंकाल पड़ा मिला। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटनास्थल पर मिली चप्पल और फटे कपड़ों के आधार पर पहचान की। पुलिस जांच कर रही है।
मृतक की पहचान किशोर उर्फ गोलू (26) निवासी उदनापुर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार गोलू 20 अगस्त से लापता था। सूचना पर हरगांव पुलिस की कटेसर चौकी प्रभारी विकास यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।