{"_id":"6aa302e3e840fa63c4002040","slug":"chaos-on-highway-due-to-cng-tanker-leak-sitapur-news-c-102-1-slko1037-163599-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएनजी टैंकर से रिसाव हाईवे पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएनजी टैंकर से रिसाव हाईवे पर अफरातफरी
Fri, 11 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामकोट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार मध्यरात्रि सीएनजी टैंकर से अचानक तेज गैस रिसाव होने लगा। गैस निकलने से टैंकर के आसपास और हाईवे पर सफेद धुंध जैसी स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। धमाके की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर का यातायात रोक दिया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार शाहजहांपुर से सीतापुर की ओर जा रहा सीएनजी टैंकर कटीली गांव के आगे क्षत्रिय ढाबे से करीब 500 मीटर पहले पहुंचा था। इसी दौरान टैंकर से तेज गति से गैस निकलने लगी। हाईवे पर धुंध छाने से वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। लोग टैंकर से दूर हट गए। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
कुछ देर तक गैस रिसाव जारी रहा। टैंकर की गैस खत्म होने के बाद रिसाव बंद हो गया। इसके बाद धुंध छंट गई और यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने तक टैंकर मौके से गायब हो चुका था। चालक और मालिक के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।