फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: BJP worker and his son detained for opposing the demolition of a platform.

सीतापुर: चबूतरा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व पुत्र को हिरासत में लिया, देर रात मंत्री कोतवाली पहुंचे

Fri, 11 Sep 2026 09:14 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 11 Sep 2026 09:14 AM IST
सार

जानकारी मिलने पर मंत्री देर रात अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से दोनों को रिहा करने की मांग की। देर रात बातचीत के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। मंत्री दोनों को अपनी गाड़ी से घर लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Sitapur: BJP worker and his son detained for opposing the demolition of a platform.
कार्यकर्ताओं के साथ देर रात कोतवाली पहुंचे मंत्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर की शहर कोतवाली क्षेत्र के रम्पा रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर का चबूतरा तोड़े जाने को लेकर देर रात मामला बढ़ गया। कार्रवाई का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र की जानकारी मिलने पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देर रात शहर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से दोनों को रिहा करने की मांग की। देर रात बातचीत के बाद पुलिस ने पिता जितेंद्र मिश्रा और उनके बेटे शुभम मिश्रा को छोड़ दिया। मंत्री दोनों को अपनी गाड़ी से घर लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


रम्पा रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान मंदिर के सामने बने चबूतरे को तोड़ा गया। पिता-पुत्र ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान उनकी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों को शहर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


गुंडे माफिया को मिलती है कुर्सी : मंत्री
मंत्री ने अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुंडे-माफिया को कोतवाली में कुर्सी और बादाम दिए जाते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्श पर बैठाया जाता है। बातचीत के दौरान मंत्री भावुक भी नजर आए और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed