फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncle rapes teenage girl; case registered.

Sitapur News: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Fri, 11 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uncle rapes teenage girl; case registered.
इमलिया सुल्तानपुर। क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर में अकेली किशोरी को पाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के अनुसार, सोमवार को उसके माता-पिता मजदूरी करने लखनऊ गए थे। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि सोमवार देर रात पड़ोस में रहने वाला उसका चाचा घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

डरी-सहमी किशोरी ने मंगलवार को परिजनों के लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके माता-पिता लखनऊ से गांव पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। शिकायत के आधार पर इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed