{"_id":"6afb111c537bc6b011013270","slug":"video-video-rama-ka-aatharasha-sa-javana-jana-ka-kal-sakha-yava-marayatha-oura-aatharasha-ha-unaha-parashhatatama-bnata-ha-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम के आदर्शों से जीवन जीने की कला सीखें युवा, मर्यादा और आदर्श ही उन्हें पुरुषोत्तम बनाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम के आदर्शों से जीवन जीने की कला सीखें युवा, मर्यादा और आदर्श ही उन्हें पुरुषोत्तम बनाते हैं
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को यज्ञाचार्य गंगाधर पांडेय ने विधि-विधान से यज्ञ पूजन संपन्न कराया। संकल्पित यजमान रोहित सिंह ने भागवत पूजन किया। इसके बाद हरिद्वार से पधारे भागवत मर्मज्ञ स्वामी सत्यदेव महाराज ने कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के प्राकट्य की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
प्रवाचक ने कहा कि भगवान राम की मर्यादा और आदर्श ही उन्हें पुरुषोत्तम बनाते हैं। इसके बाद चंद्रवंश की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी की पुकार पर भगवान विष्णु ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जयकारों और भजनों से गूंज उठा।
'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की'' के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तों ने भगवान को झूला झुलाया और बधाई गीत गाकर खुशियां मनाईं। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे। इस अवसर पर विवेक सिंह, सौरभ, संजय श्रीवास्तव, विजय पाल, दानवीर सिंह, अभिजीत मिश्रा, समीर, मनीष और अरविंद मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।