{"_id":"6afc198c237b29257b07e8e3","slug":"video-video-maaavaja-ka-maga-ka-lkara-ovarahada-taka-para-caugdhha-bhasavama-tana-ghata-taka-cal-haiivaltaja-darama-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुआवजे की मांग को लेकर ओवरहेड टैंक पर चढ़ा भूस्वामी, तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुआवजे की मांग को लेकर ओवरहेड टैंक पर चढ़ा भूस्वामी, तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
महमूदाबाद (सीतापुर)। बेहटा छावनी में मिनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करीब 40 साल बीतने के बाद भी जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज भूस्वामी ने मंगलवार को प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक पर चढ़कर विरोध जताया। वह करीब तीन घंटे तक टैंक पर बैठा रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि तहसील प्रशासन ने हाल ही में बेहटा छावनी में मिनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन को कब्जा मुक्त कराकर जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक को कब्जा दिला दिया था। भूस्वामी का आरोप है कि करीब चार दशक बीत जाने के बाद भी उसे जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। इसी बीच प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई कर जमीन पर कब्जा दिलाए जाने से विवाद और बढ़ गया।
मंगलवार को प्रशासन की कार्रवाई से नाराज भूस्वामी निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम सुधीर कुमार, कोतवाल सत्येंद्र विक्रम, लेखपाल और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद भूस्वामी टैंक से नीचे उतर आया। फिलहाल जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।