Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bilkis Bano Expresses Shock Over Supreme Court Order Granting Bail to Two Convicts

'फैसले के बाद से मैं डरी हुई हूं': बिलकिस बानो बोलीं- मुझे सुने बिना सुप्रीम कोर्ट ने कैसे दे दी जमानत?

Tue, 17 Nov 2026 01:26 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 17 Nov 2026 01:26 PM IST
सार

2002 के गुजरात दंगों में बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। इस फैसले पर बिलकिस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें सुने बिना आदेश कैसे दिया गया?

विज्ञापन
Bilkis Bano Expresses Shock Over Supreme Court Order Granting Bail to Two Convicts
बिलकिस बानो मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत के इस फैसले पर बिलकिस बानो ने गहरा दुख, हैरानी और अविश्वास जताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि उन्हें सुने बिना दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक कैसे लगा दी गई।

विज्ञापन

मीडिया को जारी बयान में बिलकिस बानो ने कहा कि उन्हें इस आदेश की जानकारी अदालत से नहीं, बल्कि मीडिया में आई खबरों से मिली। उन्होंने कहा कि दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बुलाए बिना और उनका पक्ष सुने बिना आदेश पारित किया है।

विज्ञापन


'आज फिर न्याय मिलने का भरोसा टूटता दिख रहा है'
बिलकिस बानो ने अपने बयान में कहा "दर्द, सदमे और अविश्वास के बीच मेरे पास कहने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बुलाए बिना और मेरी बात सुने बिना आदेश दे दिया। मुझे इसकी जानकारी मीडिया की खबरों से मिली।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब उनके साथ यह घटना हुई, तब वह महज 19 साल की थीं। उस समय उनकी छोटी बेटी, परिवार, घर और इंसानियत पर उनका भरोसा सब कुछ छिन गया था। उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों से वह अपने और दूसरी महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। बिलकिस ने कहा कि परिवार और दोस्तों के सहयोग से उन्होंने अपनी जिंदगी को दोबारा संवारने की कोशिश की और शांति से जीने की उम्मीद की। लेकिन आज उन्हें लगता है कि जिस न्याय के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी, वह फिर उनसे छिन रहा है।

'मुझे और मेरे परिवार को फिर डर सता रहा है'
बिलकिस बानो ने कहा कि इस फैसले के बाद उनके पुराने डर फिर लौट आए हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक बार फिर डरी हुई हूं। मुझे अपने लिए, अपने परिवार और अपने बच्चों के लिए डर लग रहा है। मुझे इस बात का भी डर है कि कहीं मेरा न्याय व्यवस्था से भरोसा फिर न उठ जाए।" उन्होंने सवाल किया कि जिन लोगों ने उनके साथ अपराध किया, उनकी सजा पर रोक लगाने से पहले उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी गई? उन्हें इस फैसले की जानकारी तक क्यों नहीं दी गई?

'बेटी सालेहा की याद में लड़ती रहूंगी'
बिलकिस बानो ने साफ कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देंगी। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों को पूरी जिंदगी इन डर और जख्मों के साये में नहीं जीना चाहिए। उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी सालेहा का जिक्र करते हुए कहा कि वह यह लड़ाई उसकी याद और न्याय के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह यह संघर्ष देश की दूसरी महिलाओं के लिए भी जारी रखेंगी, ताकि किसी महिला या पीड़िता को जीवनभर न्याय के लिए संघर्ष न करना पड़े।


17 साल से ज्यादा जेल में रहने के आधार पर मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने दोषी बिपिन चंद्र जोशी और प्रदीप मोरधिया को जमानत दी है। अदालत ने 28 अक्तूबर के आदेश में कहा था कि दोनों 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। इनमें से एक दोषी गंभीर रूप से दिव्यांग भी है। पीठ ने कहा कि अपील में तथ्यों और कानून से जुड़े कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर फैसला होना बाकी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने दोनों की सजा पर रोक लगाते हुए संबंधित ट्रायल कोर्ट की ओर से तय शर्तों पर जमानत देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed