{"_id":"6afbd2ba93b3e5dba90ea715","slug":"up-major-accident-in-sitapur-a-truck-rammed-into-a-tractor-leaving-three-laborers-dead-and-two-in-critical-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीतापुर में बड़ा हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, तीन मजदूरों की मौत; दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीतापुर में बड़ा हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, तीन मजदूरों की मौत; दो की हालत नाजुक
Tue, 17 Nov 2026 09:37 AM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, सीतापुर
डिजिटल डेस्क, सीतापुर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:37 AM IST
सार
सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में सहजनपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट उतारकर लौट रहे मजदूरों के ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
सीतापुर में भीषण हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव के पास मंगलवार सुबह हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट उतारकर ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे मजदूरों के ट्रैक्टर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिसवां क्षेत्र के मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंटें लादकर बिक्री के लिए लखनऊ गए थे। वहां ईंटें उतारने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर से वापस बिसवां लौट रहे थे। इसी दौरान सहजनपुर गांव के निकट पीछे से आए एक ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।
इस दर्दनाक हादसे में नीलू (35) निवासी बिनौना, आकाश (28) निवासी रानीपुर और गोविंद (32) निवासी भुलभिलिया, थाना बिसवां की मौत हो गई। वहीं सुशील और विकास घायल हो गए। दोनों घायलों का सीएचसी सिधौली में उपचार जारी है।