{"_id":"6aecae93351eae37df0f39d2","slug":"video-video-gavatha-ka-thakhana-umaugdha-janasalb-arajaya-cathhara-ka-pathayatara-ka-bhavaya-samapana-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोविंदा को देखने उमड़ा जनसैलाब, अरिंजय चौधरी की पदयात्रा का भव्य समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोविंदा को देखने उमड़ा जनसैलाब, अरिंजय चौधरी की पदयात्रा का भव्य समापन
अरिंजय चौधरी की ओर से निकाली गई पदयात्रा का गुरुवार को जनता भट्टा पर भव्य कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। शरद चौधरी फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता गोविंदा के पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए सीतापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े। अनुमानित करीब 15 हजार की भीड़ कार्यक्रम में पहुंची।
बताया गया कि पदयात्रा के दौरान करीब 30 गांवों को कवर किया गया। पांच दिनों तक चली इस पदयात्रा के समापन समारोह में गोविंदा के आगमन ने आयोजन को खास बना दिया। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा।
वहीं, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति न बने। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।