{"_id":"6aaa70d79fe090ad6c0ab78a","slug":"video-satapara-karata-ka-aathasha-para-15-sal-btha-aajatha-haii-shahatha-uthhama-saha-ka-paratama-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: कोर्ट के आदेश पर 15 साल बाद ‘आजाद’ हुई शहीद उधम सिंह की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: कोर्ट के आदेश पर 15 साल बाद ‘आजाद’ हुई शहीद उधम सिंह की प्रतिमा
सीतापुर: कोर्ट के आदेश पर करीब 15 साल से मिश्रिख कोतवाली के मालखाने में बंद क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा बुधवार को ‘आजाद’ हो गई। अदालती आदेश के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर प्रतिमा को मालखाने से रिलीज किया गया। प्रतिमा बाहर आते ही सिख समाज और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल नगाड़ों की थाप के बीच देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिमा को नैमिषारण्य स्थित गुरुद्वारा साहिब ले जाया गया।
भारतीय सिख संगठन के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ने बताया कि शहीद उधम सिंह की प्रतिमा करीब डेढ़ दशक से कोतवाली के मालखाने में रखी थी। इसे सम्मानजनक स्थान पर स्थापित कराने के लिए भारतीय सिख संगठन की ओर से लंबे समय से विधिक पैरोकारी की जा रही थी। न्यायालय ने प्रतिमा को उचित एवं सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करने के उद्देश्य से उसे रिलीज करने का आदेश दिया। बुधवार को एक सैकड़ा से अधिक लोग कोतवाली पहुंचे। आवश्यक लिखापढ़ी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रतिमा को मालखाने से बाहर निकाला गया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ लोग प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में नैमिषारण्य ले गए।गुरपाल सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन न्योछावर किया था। 15 वर्षों तक प्रतिमा का मालखाने में रहना पीड़ादायक था। अब न्यायालय के आदेश से उसे सम्मानजनक स्थान मिलने का रास्ता साफ हुआ है। फिलहाल प्रतिमा गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षित रखी गई है। सर्वसम्मति से स्थान तय कर इसे स्थापित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।