{"_id":"6b002911ab399d25e00b2959","slug":"video-manoj-pandey-said-in-sitapur-they-are-doing-politics-in-name-of-pda-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में मनोज पांडेय बोले- पीडीए के नाम पर कर रहे राजनीति, बदायूं कांड पर माफी मांगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में मनोज पांडेय बोले- पीडीए के नाम पर कर रहे राजनीति, बदायूं कांड पर माफी मांगे अखिलेश
जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने शुक्रवार को सीतापुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए और आजम खान के इंकलाब संबंधी बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दलित समाज के हितों की बात करने वालों को पहले बदायूं की घटना याद करनी चाहिए और पीड़ित परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।
मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि दलित समाज के प्रति सहानुभूति जताने का दावा करने वाले विपक्षी नेताओं को बदायूं में दलित समाज की दो बेटियों के साथ हुई घटना पर जवाब देना चाहिए। सम्मेलन करने से पहले नेताओं को पीड़ित परिवारों के बीच जाकर माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले अतीत में निहत्थे कारसेवकों और रामभक्तों पर हुई गोलीबारी के लिए देश के सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए। आजम खां के इंकलाब संबंधी बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल किया कि आखिर विपक्ष किसानों, युवाओं के रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ कैसा इंकलाब करना चाहता है। पिछली सरकारों के दौरान मुजफ्फरनगर में घरों पर 'यह मकान बिकाऊ है' लिखे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष के सुशासन संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।