{"_id":"6b080e632c948b09d1024528","slug":"video-congress-mp-rakesh-rathore-said-we-have-no-say-in-seat-sharing-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सांसद राकेश राठौर बोले- सीटों के बंटवारे में हमारी कोई पूछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर बोले- सीटों के बंटवारे में हमारी कोई पूछ नहीं
सीतापुर में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की कवायद तेज है। पहले चरण में कांग्रेस को 26 सीटें दिए जाने की चर्चा के बीच सीतापुर सांसद राकेश राठौर के बयानों में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी के साथ ही कांग्रेस की बदलती चुनावी रणनीति पर तंज भी साफ नजर आया।
सांसद राकेश राठौर ने दो टूक कहा कि गठबंधन और सीटों के बंटवारे का फैसला बड़े और अनुभवी नेता कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस पूरी प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। जिले की सीटों को लेकर न तो उनसे कोई राय मांगी गई और न ही कोई प्रस्ताव लिया गया। उन्होंने कहा कि जब उनसे पूछा ही नहीं गया तो वह अपनी तरफ से प्रस्ताव किसे और कैसे देते?
कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर राकेश राठौर ने कहा कि पार्टी के प्रभारी ने पहले 200 प्लस सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था, लेकिन अब इससे कम सीटों की बात सुनने को मिल रही है। हांलाकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी तैयारियों के मुताबिक चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।