{"_id":"6b07cc35288d01a52d0c2738","slug":"video-video-satapara-ma-savathhana-thavasa-para-daema-na-athhakaraya-va-karamacaraya-ka-thalii-shapatha-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में संविधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में संविधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल आदर्शों के पालन की शपथ दिलाई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए सभी को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता तथा व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किए जाने के ऐतिहासिक महत्व को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) खालिद अंजुम सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।