{"_id":"6b080e6631c5d3cdc00f79c5","slug":"video-sitapur-sp-district-president-shamim-kausar-siddiqui-said-we-have-strong-claim-on-nine-assembly-seats-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी बोले- नौ विधानसभा सीटों पर हमारी मजबूत दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी बोले- नौ विधानसभा सीटों पर हमारी मजबूत दावेदारी
सीतापुर में समाजवादी पार्टी ने सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने दावा किया कि जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारी में जुटा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ स्तर के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और संगठन के सभी सदस्य पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। संगठन हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूती के साथ खड़ा है। कांग्रेस की ओर से जारी 181 सीटों की सूची में सीतापुर की छह विधानसभा सीटों के नाम शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन और सीटों के बंटवारे का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। इसमें जिला स्तर के नेताओं की कोई भूमिका नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।