{"_id":"6ae359b331f5bcf5390c395f","slug":"video-sharavasata-tafana-ka-dara-thara-shama-taka-fasal-samatana-ma-jata-raha-kasana-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: तूफान का डर: देर शाम तक फसल समेटने में जुटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: तूफान का डर: देर शाम तक फसल समेटने में जुटे रहे किसान
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 29 Oct 2026 08:05 PM IST
Link Copied
अर्नब तूफान की चेतवानी ने किसानों के चेहरों पर एक बार फिर से चिंता की लकीरें खींच दी। आपदा प्रबंधन टीम द्वारा 30 व 31 अक्तूबर को दी गई तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को दिन भर किसान खेत में पड़ी फसल समेटने में जुटे रहे। जिन किसानों के खेतों में पानी भरा था, उन्हें भी मिनी कंबाइन मशीन से धान कटवाते देखा गया। वहीं, खेत में मड़ाई के लिए पड़ी धान की फसल की मड़ाई भी देर शाम तक जारी रही।
तराई में बीते दिनों अर्नब तूफान के दौरान तेज हवा के साथ हुई तेज बारिश का दंश किसान अभी झेल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर अर्नब तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तूफान के दौरान 50 से 60 किमी रफ्तार के साथ तेज हवा चलने व भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बाद से जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान बारिश से अपनी फसल बचाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर रात तक खेत मे जुटे रहे। खेत में मड़ाई के लिए पड़ी धान की फसल की किसानों ने मड़ाई करवाई और खड़ी फसल को कंबाइन मशीन से कटवाया।
कंबाइन मशीन से धान कटवा रहे मिश्रीपुरवा निवासी किसान मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व में हुई बारिश में उनकी फसल खेत में गिर गई थी और पानी भर गया था। इससे काफी नुकसान हुआ था। पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे, इस बीच फिर चेतावनी आ गई। जिसके बाद महंगी मिनी कंबाइन मशीन से धान कटवा रहे हैं। कंबाइन मशीन से कटवाने पर पशुओं के चारे के लिए मिलने वाला पुआल नहीं मिलेगा। थ्रेसर से मडाई कर रहे किशन रामयज्ञ ने बताया की धान तो वे निकाल ले जाएंगे लेकिन अगर फिर से बारिश हुई तो पुआल खराब हो जाएगा। किसान राज बहादुर ने बताया की कंबाइन से धान कटाने पर नमी अधिक रहती है और उसे सुखाना पड़ता है। इससे समय व धन दोनों का नुकसान होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।