{"_id":"6ae3099a73db4eb27e067b81","slug":"video-up-government-to-beautify-ambedkar-parks-across-the-state-asim-arun-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी में अंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, हर विधानसभा को मिलेंगे एक करोड़ रुपये: असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी में अंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, हर विधानसभा को मिलेंगे एक करोड़ रुपये: असीम अरुण
फरह। बुधवार को फरह ब्लॉक के गांव महुअन में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बाबा साहेब की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार ने दो माह पूर्व प्रदेश के अंबेडकर पार्कों की प्रतिमाओं, चाहरदीवारी ओर सौदर्यीकरण के लिये प्रत्येक विधानसभा में एक करोड रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसी योजना के तहत बल्देव विधानसभा के 12 पार्कों के लिये धनराशि स्वीकृत की गई है। बाबा साहेब की प्रतिमा से महत्वपूर्ण हमें बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिये। आगामी समय में प्रत्येक गांवों में डिजीटल लाइब्रेरी भी बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक पूरन प्रकाश, पंकज प्रकाश, एसपी निगम, पारस ठाकुर, कालीचरन सुमन, बनै सिंह, संजीव आजाद आदि लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।