{"_id":"6ae33506f907abfd610e5d8e","slug":"video-sharavasata-paraparaka-nataya-va-pajana-ka-satha-varashha-vasa-paja-ka-samapana-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: पारंपरिक नृत्य व पूजन के साथ वर्षा वास पूजा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: पारंपरिक नृत्य व पूजन के साथ वर्षा वास पूजा का समापन
श्रावस्ती: बौद्ध स्थली श्रावस्ती के श्रीलंका बुद्ध विहार में बृहस्पतिवार को विशेष पूजन के साथ वर्षा वास पूजा का समापन किया गया। शानदनि रानागाना कला निकेतन श्रीलंका के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो ने महात्मा बुद्ध के जीवन की लीलाओं पर प्रकाश डाला।
भगवान बुद्ध की लीलाओं का वर्णन करते हुए भिक्षु श्रद्धालोक ने कहा कि एक बार बुद्ध के कंधों से पानी और पांवों से लपटें निकलने लगीं। उनके शरीर से विभिन्न रंग भी निकलने लगे। इसे देखकर लोग दंग रह गए। बुद्ध की कई छवियां बनीं, कुछ खड़ी थीं और कुछ चल रही थीं। ये छवियां धम्म का प्रचार कर रही थीं। बुद्ध के प्रतिद्वंद्वी यह सब देखकर भौचक्के रह गए। जब उन्होंने चमत्कार का जवाब देने की कोशिश की, तो वे हिल भी नहीं सके। इस दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश में सिर्फ वही भीगे जो मन में भीगना चाहते थे। बारिश के बाद तेज हवा चली। बुद्ध ने अपने ही हमशक्ल के साथ धम्म पर वाद-विवाद किया। इसे सुनकर लोगों को चमत्कारिक शक्तियों का ज्ञान हुआ। लोगों को लगा कि बुद्ध ही असली विजेता, बेहतर इन्सान और बेहतर शिक्षक हैं। इस घटना के बाद वहां जमा 90 हजार लोगों ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया। महायान परंपरा के अनुसार बुद्ध अपनी मृत माता अभधम्म को दीक्षा देने के लिए स्वर्ग की ओर निकल पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।