{"_id":"694e7fccec1c4611e9038f69","slug":"video-dapata-saema-kashava-parasatha-maraya-bl-bbra-ka-nama-para-kaii-bha-imarata-brathashata-naha-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- बाबर के नाम पर कोई भी इमारत बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- बाबर के नाम पर कोई भी इमारत बर्दाश्त नहीं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंचे। यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने बाबर के नाम पर बनने वाली मस्जिद पर एतराज जताया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें मस्जिद से नहीं, बल्कि विदेशी आक्रमणकारी बाबर से नफरत है। बाबर के नाम पर किसी भी इमारत का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के विकास को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। इससे लोगों की समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी।
उन्होंने रोडवेज बस के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की ओर से बताई गई समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। प्रत्येक कार्यकर्ता डिप्टी सीएम है। अधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सिख धर्म के साहबजादों ने धर्म के नाम पर कुर्बानी दे दी। लेकिन, यदि उस समय सपा व कांग्रेस होती तो कहती कि यह सब भाजपा व संघ का ही किया धरा है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।