{"_id":"68888a2d3ee8de53880444de","slug":"video-shamli-villagers-and-women-create-ruckus-at-chausana-chowki-assault-policeman-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: चौसाना चौकी पर ग्रामीणों और महिलाओं का हंगामा, पुलिसकर्मी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: चौसाना चौकी पर ग्रामीणों और महिलाओं का हंगामा, पुलिसकर्मी से मारपीट
शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र की चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में सोमवार को पिकअप की टक्कर से गांव दथेड़ा के दो युवकों मुकेश व प्रवीण की मौत हो गई थी। मंगलवार को दथेड़ा गांव के ग्रामीण व महिलाओं ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी व एक मीडियाकर्मी से मारपीट की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए।
ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटना में शामिल पिकअप में लदे बर्तन जिस दुकानदार ने मंगवाए थे, उसके सुपुर्द कर दिए। इससे गुस्साएं ग्रामीणों की भीड़ चौकी में घुस गई और जमकर हंगामा किया। उन्होंने पिकअप से सामान उतरवाने और दुर्घटना के आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अमरदीप मौर्य, तहसीलदार ऊन गौरव सांगवान और झिंझाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीण चौकी से लौट गए। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।