{"_id":"6af21a04e66a8b156d0f1fc0","slug":"dispute-over-making-a-purchase-at-a-shop-six-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-177786-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकान पर सामान लेने को लेकर विवाद, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकान पर सामान लेने को लेकर विवाद, छह घायल
Tue, 10 Nov 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। कस्बे के दरगाहपुर रोड स्थित नाला पटरी मोहल्ला सैदमीर में रविवार देर शाम दुकान पर सामान लेने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहल्ले के लोगों की भी पिटाई कर दी। हमले में दुकानदार समेत छह लोग घायल हो गए। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
रविवार देर शाम दुकानदार सोनू अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान करीब 10-12 लोग दुकान पर सामान लेने पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। दुकानदार सोनू ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी।
हमले में सोनू, मिंटू, वसीम, राजेश व राकेश व हरबीर घायल हो गए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
भीड़ को देखकर आरोपी भागने लगे। इस दौरान लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खेत पर दीपक जलाने गए युवक पर पत्थर से हमला : कांधला। गांव जसाला निवासी मनोज खेत पर बने देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।