{"_id":"6a96c88bc12cf047750ca2e6","slug":"video-shamli-moving-car-catches-fire-on-delhi-saharanpur-highway-family-escapes-by-jumping-out-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली के जलालाबाद में CNG कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के जलालाबाद में CNG कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
शामली के जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार देर रात चलती CNG कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार परिवार के लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल और नगर पंचायत की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इंजन से धुआं और चिंगारी निकलते ही भड़की आग
थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव निवासी दीपक कुमार अपने तीन बच्चों पीहू, लव्यांशी और शिवांश, भाई पुनीत कुमार और उसके बेटे शौर्यन के साथ कार से जलालाबाद जा रहे थे। कार में चार बच्चे भी सवार थे।
पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार के आगे इंजन से धुआं निकलने लगा और चिंगारी दिखाई दी। कुछ ही क्षण में कार से आग की लपटें उठने लगीं।
बच्चों समेत सभी ने कूदकर बचाई जान
चालक दीपक कुमार के अनुसार, आग भड़कते ही कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर कूद गए। इस दौरान बच्चे भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। आग इतनी तेज थी कि कार से निकलने के बाद उसे बुझाना मुश्किल हो गया।
पेट्रोल पंप से अग्निशामक उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें काबू में नहीं आईं।
दमकल और पानी के टैंकर ने बुझाई आग
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर पंचायत जलालाबाद की ओर से भी पानी का टैंकर भेजा गया। दमकल कर्मियों और नगर पंचायत की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि आग बुझने तक कार पूरी तरह जल गई।
हाईवे पर लगा जाम
कार में आग लगने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यातायात को एक लेन से संचालित कराया। इसके बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हो सका। हादसे में परिवार के किसी सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।