{"_id":"68a5b772f89a637b04006614","slug":"video-shamli-agneeveer-nitin-prajapati-cremated-with-full-military-honors-in-kairana-thousands-pay-tribute-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: शहीद को दी अंतिम विदाई, कैराना के अग्निवीर नितिन प्रजापति का हुआ सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शहीद को दी अंतिम विदाई, कैराना के अग्निवीर नितिन प्रजापति का हुआ सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश के सागर में ट्रेनिंग के दौरान दौड़ लगाते समय शहीद हुए ऊंचागांव निवासी 25 वर्षीय अग्निवीर नितिन प्रजापति का बुधवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
जैसे ही तिरंगे में लिपटा शव आर्मी की गाड़ी से गांव पहुंचा, माहौल “भारत माता की जय” और “शहीद नितिन अमर रहे” के नारों से गूंज उठा। हजारों ग्रामीण और युवा इस क्षण के साक्षी बने।
नितिन प्रजापति, सतीश प्रजापति के बड़े पुत्र थे। महज चार माह पहले वे महार रेजीमेंट में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।
बुधवार सुबह आर्मी एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा। इसके बाद आर्मी के ट्रक से यमुना तट ले जाया गया। ट्रक के साथ हजारों युवा बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए नारे लगाते चले।
यमुना तट पर आरवीसी रिमांड डिपो सहारनपुर के नायब रिसलदार विनोद मौर्य के नेतृत्व में आठ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सूबेदार संजय कुमार और नायब रिसलदार विनोद मौर्य ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छोटे भाई शिवम ने मुखाग्नि दी तो पूरे माहौल में आंसुओं की लहर दौड़ गई।
अंतिम संस्कार के दौरान अमरीश, रविन्द्र प्रधान, अनुज चौहान, ललित चौहान, सतीश नेता, शियानन्द प्रजापति, सुभाष शर्मा, प्रवीण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।