Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Diyas from Shamli to illuminate Delhi, Haryana, and Punjab; families have been busy with preparations for a month.
{"_id":"6ae703109a024ee8f1055417","slug":"video-diyas-from-shamli-to-illuminate-delhi-haryana-and-punjab-families-have-been-busy-with-preparations-for-a-month-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली के दीये करेंगे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को रोशन, एक माह से तैयारी में जुटे परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के दीये करेंगे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को रोशन, एक माह से तैयारी में जुटे परिवार
दीपावली पर शामली के गांव कुड़ाना में तैयार होने वाले मिट्टी के दीये दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को रोशन करेंगे। गांव के कुम्हारों के हाथों से तैयार दीयों की तीन राज्यों में मांग है। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही कुम्हार परिवार दिन-रात मेहनत कर ऑर्डर पूरा करने में जुटे हैं।
गांव कुड़ाना निवासी कुम्हार सुमित और रोहित ने बताया कि वे पिछले एक माह से दीपावली की तैयारी में जुटे हुए हैं। दीयों के साथ करवों और अष्टमी की होई के लिए मिट्टी के बर्तन तैयार किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भी उनके पास ऑर्डर आए हैं। अब तक करीब 10 लाख दीये तैयार कर लिए हैं। इनमें से दो दिन पहले ही दो लाख दीये हरियाणा भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि करवों और होई के बर्तनों की सप्लाई पहले ही की जा चुकी है। अब दीपावली नजदीक होने के कारण दीयों की मांग बढ़ गई है। लगातार मिल रहे ऑर्डर को समय पर पूरा करने के लिए परिवार के सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कुम्हारों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीयों का कारोबार अच्छा रहेगा और उनके उत्पाद दूसरे राज्यों तक पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।