Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic jam in the city caused by vehicles loaded with sugarcane

Shamli News: गन्ने लदे वाहनों से शहर में लगा जाम, रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में हुई परेशानी

Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in the city caused by vehicles loaded with sugarcane
शामली मील रोड़ पर लगा गन्ने का जाम, सवाद
शामली। चीनी मिल में गन्ना डालने के लिए पहुंचे वाहनों के कारण शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। शामली चीनी मिल के गन्ना यार्ड से अग्रसेन पार्क और हनुमान रोड तक गन्ने से लदे वाहनों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक लगे जाम में आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

त्रिवेणी समूह की शामली चीनी मिल 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे चालू हुई थी। करीब 18 घंटे चलने के बाद शुक्रवार सुबह छह बजे गन्ने की कमी के चलते मिल नो केन में बंद हो गई। दोपहर करीब 12 बजे गन्ने के वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लग गया। बाद में वाहनों के यार्ड में पहुंचने पर यातायात सामान्य हुआ और मिल दोबारा चालू कर दी गई।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि नो केन के कारण मिल करीब छह घंटे बंद रही। इस दौरान थोड़ी देर के लिए शहर में जाम लगा था। करीब आधे घंटे बाद गन्ने के वाहन यार्ड में पहुंच गए और रास्ता खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन ऊन और शामली मिल ने की 25-25 हजार क्विंटल पेराई
जिले की शामली और ऊन चीनी मिल ने पेराई सत्र के पहले दिन 25-25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। ऊन चीनी मिल के डीजीएम सतेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे तक 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। थानाभवन चीनी मिल 14 नवंबर को सुबह आठ बजे चालू की जाएगी। मिल के गन्ना यार्ड में गन्ने की आवक शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed