{"_id":"6af76a2b8a951ccd66031315","slug":"rs-43500-withdrawn-from-account-in-five-minutes-shamli-news-c-26-1-sal1002-177999-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पांच मिनट में खाते से निकाले 43,500 रुपये, साइबर ठगी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पांच मिनट में खाते से निकाले 43,500 रुपये, साइबर ठगी की शिकायत
Sat, 14 Nov 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बनत। कैराना क्षेत्र के गांव बधुपूरा निवासी कादिर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने पांच मिनट के अंतराल में 43,500 रुपये निकाल लिए।
पीड़ित के अनुसार 11 नवंबर को सुबह 9:41 बजे खाते से 40 हजार और 9:46 बजे 3,500 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़ित का पंजाब एंड सिंध बैंक की शामली शाखा में खाता है। वह फोन-पे से लेनदेन करता है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और यूपीआई पिन साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करने से बचें। बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन होने पर तुरंत बैंक को सूचना दें। साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।