{"_id":"6a9ef8e157a51b9c950b8685","slug":"video-troubled-by-waterlogging-residents-blocked-the-mishripur-intersection-in-shahjahanpur-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने मिश्रीपुर चौराहे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने मिश्रीपुर चौराहे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी
शाहजहांपुर के ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज मोहल्लेवासियों ने पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मिश्रीपुर चौराहे पर जाम लगा दिया और जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर जाम लगने से आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
मोहल्लेवासियों के अनुसार उनकी बस्ती निचले इलाके में स्थित है। आसपास के क्षेत्रों से आने वाला पानी यहां जमा हो जाता है। रविवार रात हुई बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। बस्ती में काफी मात्रा में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश में यही समस्या खड़ी हो जाती है।
जलभराव से नाराज लोगों ने सोमवार को मिश्रीपुर चौराहे पर एकत्र होकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया। मोहल्लेवासियों ने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।