{"_id":"6aa1b905016511c6ab01ad43","slug":"power-supply-disrupted-for-three-hours-due-to-an-explosion-at-the-electrical-substation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184166-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्युत उपकेंद्र में धमाके से तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्युत उपकेंद्र में धमाके से तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर में चिनौर विद्युत उपकेंद्र पर फॉल्ट को सही करते कर्मचारी। स्रोत: निगम
शाहजहांपुर। चिनौर स्थित विद्युत उपकेंद्र की द्वितीय इनकमिंग पैनल में बुधवार सुबह धमाका होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी लाइन फॉल्ट आने व मरम्मत कार्य के चलते बिजली गुल रही।
सुबह नौ बजे विद्युत उपकेंद्र पर धमाका होने के चलते आपूर्ति गुल हो गई। कर्मियों ने पैनल को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद अवर अभियंता संजीव शर्मा ने टीम को लगाकर फॉल्ट को दुरुस्त कराने का प्रयास शुरू किया। विद्युत निगम की टीम ने तकनीकी खराबी को दूर करने का काम शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
वहीं, निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के पंचपीर फीडर पर पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया गया। इसके चलते सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बंद रही। करीब दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल की गई। इसी उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर अमर बलिदानी अशफाक उल्ला खां की मजार के पास 11 केवीए लाइन पर मरम्मत और आवश्यक कार्य कराया गया। इसके चलते दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र के हयातफीडर की आपूर्ति भी सुबह करीब साढ़े सात बजे बाधित हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली गायब रहने से लोगों को दुश्वारी आई। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि फॉल्ट को जल्द ही दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।