Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
The festival of Rakhi has arrived in Shahjahanpur markets are bustling with Marwari Punjabi, and bracelet style Rakhis taking center stage
{"_id":"6a8d9f4f833f0f853b0e342e","slug":"video-the-festival-of-rakhi-has-arrived-in-shahjahanpur-markets-are-bustling-with-marwari-punjabi-and-bracelet-style-rakhis-taking-center-stage-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आया राखी का त्योहार, बाजार हुआ गुलजार मारवाड़ी-पंजाबी और ब्रेसलेट राखी छाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आया राखी का त्योहार, बाजार हुआ गुलजार मारवाड़ी-पंजाबी और ब्रेसलेट राखी छाई
भाई और बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। शाहजहांपुर में त्योहार को लेकर बाजार गुलजार होने लगा है। राखियों की दुकानें सजने के साथ ही मारवाड़ी, पंजाबी, पीएम मोदी व योगी की तस्वीर वाली राखी भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं फैमिली राखी भी बाजार में छाई हुई है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। रक्षाबंधन के नजदीक आने के बाद बाजारों में राखी की दुकानें सजने लगी हैं। शहर के सदर बाजार, चौक, जलालनगर बजरिया, मंडी समेत कई स्थानों पर राखी की दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। जबकि बड़े दुकानदारों ने राखियों की बड़ी खेप मंगाई है। मंडी स्थित व्यापारी शिवाजी गुप्ता ने बताया कि बाजार में मारवाड़ी राखी 30 से 100 रुपये में उपलब्ध हैं। एक ओंकार लिखी पंजाबी राखी भी खूब पसंद की जा रही है। यह 30 से 400 रुपये तक बिक रही है। अमेरिकन डायमंड राखी 150 से 800, लुम्बा राखी पेयर 100 से 800 रुपये में बिक रही हैं। जर्किन की राखी भी युवतियां पसंद कर रही हैं। यह 50 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं। लुम्बा राखी 30 रुपये से चार सौ रुपये में बिक रही हैं। कड़े वाली लेडिज राखी और ब्रासलेट 50 से 400 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह सामान्य तरीके की फैंसी कलकत्ते वाली राखी पांच से 500 रुपये में उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।