{"_id":"6ae60265899a7c74590413a2","slug":"video-the-female-students-learned-about-how-the-police-function-at-a-womens-police-station-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने समझा महिला थाने में पुलिस के काम करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने समझा महिला थाने में पुलिस के काम करने का तरीका
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शनिवार को नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस के कामकाज को करीब से समझा और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन की जानकारी हासिल की।
दोपहर 12 बजे थाने पहुंचीं छात्राओं को थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। इसके बाद छात्राओं ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। यहां उन्हें बताया गया कि थाने में आने वाले प्रार्थना पत्रों को रिसीव कर उपनिरीक्षक के पास भेजा जाता है। दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाती है, ताकि आपसी विवाद सुलझाकर परिवार को टूटने से बचाया जा सके। सहमति नहीं बनने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है।
छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और मालखाने की कार्यप्रणाली भी समझाई गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने अन्य महिला हेल्पलाइन की भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य शाइस्ता नसीम, शिक्षिका तबस्सुम खान और शाजिया खान आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।