{"_id":"6af15c24290fe2127805383d","slug":"truck-runs-over-bus-conductor-and-helper-on-ganga-expressway-in-shahjahanpur-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बस के कंडक्टर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बस के कंडक्टर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत
Mon, 09 Nov 2026 11:08 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:08 AM IST
सार
गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में बस कंडक्टर और हेल्पर की मौत हो गई। ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक दौड़ा ले गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव ढका और गुलड़िया के बीच चैनल संख्या 257 पर बस से उतरकर जांच कर रहे कंडक्टर और हेल्पर को पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कंडक्टर का शव क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बिहार के जिला औरंगाबाद के मुंशी बिवहा निवासी बस कंडक्टर बिपिन यादव (55 वर्ष) और बिहार के जिला गया के थाना आमस के करमाइन निवासी बस हेल्पन कौशल शाव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में बस के अन्य यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के हजारीबाग जा रही थी बस
बताया गया कि स्लीपर बस दिल्ली के आनंद विहार से झारखंड के हजारीबाग जा रही थी। रविवार रात करीब 11 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर घटनास्थल के पास बस के पिछले हिस्से के शीशे में कोई जोरदार वस्तु लगी, जिससे शीशा टूट गया। यात्रियों के कहने पर चालक ने बस रोक दी। इसके बाद कंडक्टर और हेल्पर नीचे उतरकर आसपास देखने लगे। काफी तलाश के बाद जब उन्हें कुछ पता नहीं चला तो दोनों बस में वापस चढ़ने जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए अज्ञात ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा काफी भीषण था। बिपिन के शव के चीथड़े इकट्ठा किए गए हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।