{"_id":"6aa14e57bdcebc12740d28d6","slug":"video-teachers-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-outside-the-dios-office-in-shahjahanpur-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय के सामने शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय के सामने शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्री ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस अनिल कुमार को दिया। ज्ञापन में अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने व प्रधानाचार्य भर्ती में आरक्षण लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा बीपीएड को बीएड के समकक्ष मानने, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक पदों के लिए 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता समाप्त करने, आरक्षण में 1.99 को दो पद मानने तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की वरिष्ठता, पदोन्नति और वेतन संबंधी प्रक्रिया ऑनलाइन करने की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह व जिला महामंत्री राम सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार, ज्वाला प्रसाद, केके सिंह, बुधपाल सिंह, विवेक गंगवार, रामकुमार वर्मा, पंकज कुमार, राकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।