{"_id":"6ae0aa1ac2b7c71db9034172","slug":"video-people-in-the-city-were-left-stranded-by-traffic-jams-while-commuters-at-anta-square-faced-a-difficult-time-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम से ठिठके लोग, अंटा चौराहे पर बेहाल रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम से ठिठके लोग, अंटा चौराहे पर बेहाल रहे राहगीर
शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जेल रोड, अंटा चौराहा और लाल इमली चौराहे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
मंगलवार को अंटा चौराहे पर लंबा जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों को चौराहा पार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, लाल इमली चौराहे पर भी जाम के चलते राहगीर बेहाल रहे। जल्द निकलने की कोशिश में वाहन आपस में फंस गए, जिससे समस्या और बढ़ गई। जेल रोड पर भी आए दिन जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि जाम लगने वाले स्थानों पर यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।