{"_id":"6ae0ae2c28d1908ad102bc30","slug":"video-young-scientists-showcased-their-talent-through-models-and-conveyed-messages-on-sustainable-development-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, सतत विकास के दिए संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, सतत विकास के दिए संदेश
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दो दिवसीय 54वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें 17 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस हरिवंश कुमार और प्रधानाचार्या सोनिया गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में आर्य महिला डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार, जीएफ कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाहिस्ता खान और स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हर्ष पाराशरी ने मॉडलों को देखा। डीआईओएस व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रभा साहू, प्रियंका गुप्ता, प्रीति छाबड़ा, नेहा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।