बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद वितरण के लिए मंगलवार सुबह से टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई। कृषि विभाग और पुलिस प्रशासन की निगरानी में खेल मैदान में किसानों को 2100 टोकन वितरित किए गए। इसके तहत प्रत्येक किसान को दो कट्टे दिए जाएंगे। कुल 4200 कट्टों का वितरण किया जाएगा।
कृषि विभाग के अधिकारी धनराज मीणा ने बताया कि टोकन लेने के लिए किसानों को जमीन की नकल, आधार कार्ड और राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही टोकन जारी किए जाएंगे।
पढे़ं: झगड़ा, घायल और मौत की सूचना...गांव पहुंचीं कई एंबुलेंस, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला; आगे क्या हुआ?
टोकन प्राप्त करने वाले किसान क्रय-विक्रय सहकारी समिति और संबंधित दुकानों से डीएपी खाद के कट्टे ले सकेंगे। वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की निगरानी में व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।